भंडरा. चान्हो थाना क्षेत्र के शिलागई डोंगाटोली निवासी सूरज उरांव के गोहार का ताला तोड़कर सामवार रात तीन खस्सी की चोरी कर ली गयी थी़ इसकी कीमत लगभग 40 हजार रुपये थी. मंगलवार को भंडरा मवेशी बाजार में इन खस्सियों को बेचते हुए बेड़ो के करानजी निवासी इरफान अंसारी को ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ लिया. पकड़े जाने पर इरफान खुद को असली मालिक बताने का नाटक करने लगा, जिससे बाजार में विवाद बढ़ गया. सूचना पर पहुंची भंडरा पुलिस के समक्ष उसने खस्सी खरीद कर लाने की बात कही. पुलिस ने तीनों खस्सी सूरज उरांव को सौंप दिये, जिसने इन्हें घर में शादी समारोह के लिए पाल कर रखा था.
लोहरदगा में लगेगा सात दिवसीय मैंगो स्टॉल

लोहरदगा में लगेगा सात दिवसीय मैंगो स्टॉल
Copied link
लोहरदगा में लगेगा सात दिवसीय मैंगो स्टॉल