मालवाहक ट्रक व बारती वाहन में टक्कर, सिसई के सात लोग घायल

मालवाहक ट्रक व बारती वाहन में टक्कर, सिसई के सात लोग घायल

कुड़ू़ कुड़ू थाना क्षेत्र अंतर्गत शंखनदी-लुकुईया मुख्य पथ पर मंगलवार की रात दुबांग मोड़ के समीप एक अनियंत्रित मालवाहक ट्रक ने बाराती वाहन (बोलेरो) को जोरदार धक्का मार दिया. इस दुर्घटना में बोलेरो सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों का इलाज लोहरदगा सदर अस्पताल में चल रहा है. जानकारी के अनुसार, मालवाहक ट्रक (जेएच 08जी 3734) लोहरदगा से चंदवा की ओर जा रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो (जेएच 01एजी 5355) को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गये. बताया जाता है कि ट्रक चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन को दूसरे साइड में ले गया, जिससे यह हादसा हुआ. घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया. बालूमाथ से शादी समारोह से लौट रहे थे बोलेरो सवार : बोलेरो में सवार सभी लोग लातेहार जिले के बालूमाथ में एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर गुमला जिले के सिसई लौट रहे थे. हादसे के बाद चीख-पुकार सुनकर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू किया. ग्रामीणों की मदद से ही सभी घायलों को वाहन से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया. सूचना मिलते ही कुड़ू पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >