लोहरदगा : शहीद अजय कुमार सिंह मेमोरियल कप फॉर लोहरदगा बॉलीवॉल चैंपियनशिप लीग-2017 बंदूक छोड़ो बॉलीवॉल खेलो अभियान-02 के मुकाबले का आखिरी लीग मैच खेला गया. इसमें नौ मैच खेले गये. इस चैंपियनशिप के मुख्य अतिथि प्रधानजिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रवास कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक कार्तिक एस उपस्थित थे. मैच के दौरान स्टेडियम दर्शकों से पटा हुआ था.
यहां तक कि कई टीम के खिलाड़ियों के घर परिवार से भी मैच देखने आये और अपने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रहे थे. इस सुपर लीग के आखिरी दिन के मुकाबले में सबसे रोमांचक मैच आर्या आर्यन बनाम जिज्ञासा जमगांई के बीच खेला गया जिसमें आर्यन ने जमगांई को लगातार दो सेटों में हरा दिया. आर्यन की ओर से शीतल सोय एवं पिंटू ने शानदार प्रदर्शन किये जबकि जमगांई की ओर से नीरज, रिषि राज एवं संजीव के शाट्स भी देखने लायक थे. आर्या आर्यन ने अपने अन्य दो मैच भी अपने नाम किये और हीरो होंदगा के टीम तथा पहाड़ डांड़ू पैथर्स के टीम को भी भारी अंतर से हराया. इसके अलावा राउड़ी रामपुर ने हीरो होंदगा को हराकर दो अंक अर्जित किये.
लावागांई की टीम में बाहरी खिलाड़ियों के प्रवेश के कारण कमेटी द्वारा उन्हें आगे खेलने से प्रतिबंध कर दिया गया जिस कारण वे अपना दोनों मैच गंवा बैठे. इस टूर्नामेंट में अभी तक का सबसे रोमांच भरा मैच जमगाई एवं आर्यन के बीच रहा, जिसमें दोनों टीमों के समर्थकों ने गाजे बाजे के साथ टीम का मनोबल बढ़ाया.
