सीरियल सलाम इंडिया की शूटिंग लोहरदगा में होगी

लोहरदगा टीवी धारावाहिक के माध्यम से सामाजिक मुद्दों को दर्शकों के सामने लाने वाले निर्माता निर्देशक लाल विजय शाहदेव की सीरियल सलाम इंडिया की शूटिंग लोहरदगा और इसके आसपास के क्षेत्र में करनेवाले हैं. प्रेरणादायक सच्ची कहानियों पर आधारित धारावाहिक सलाम इंडिया की शूटिंग लोहरदगा के उन क्षेत्रों में किया जायेगा, जहां छुपे नायकों की […]

लोहरदगा टीवी धारावाहिक के माध्यम से सामाजिक मुद्दों को दर्शकों के सामने लाने वाले निर्माता निर्देशक लाल विजय शाहदेव की सीरियल सलाम इंडिया की शूटिंग लोहरदगा और इसके आसपास के क्षेत्र में करनेवाले हैं. प्रेरणादायक सच्ची कहानियों पर आधारित धारावाहिक सलाम इंडिया की शूटिंग लोहरदगा के उन क्षेत्रों में किया जायेगा, जहां छुपे नायकों की पहचान की जायेगी. इस सीरियल की दो कहानियां झारखंड की परिवेश से संबंधित हैं. इन कहानियों की शूटिंग भी की जायेगी. शूटिंग में स्थानीय जनजाति के समुदाय की भागीदारी भी सुनिश्चित की जायेगी. इसके मद्देनजर सीरिएल में अभिनेता एवं अभिनेत्री का चुनाव झारखंड के युवक युवतियों का किया जायेगा. इस संबंध में निर्माता निर्देश लाल विजय ने बताया कि सीरियल में झारखंड के आदिवासी जनजातीय कलाकारों की भागीदारी अधिक संख्या में हो, इसके लिए वे लोहरदगा में पहुंच कर यहां के कलाकारों का चुनाव करेंगे.

उन्होंने बताया कि कलाकारों के चयन के लिए उनकी टीम 27 मई को रामकली देवी सरस्वती शिशु मंदिर पावरगंज आयेंगी और छह साल से साठ साल तक के महिला पुरुष, युवक युवतियां एवं बच्चे बच्चियों का चुनाव करेंगी. उन्होने लोहरदगा क्षेत्र के वैसे लोग जो सिरीयल में भागीदारी निभाना चाहते हैं उन्हें 27 मई को रामकली देवी सरस्वती शिशु मंदिर पावरगंज आने का आह्वान किया है. सीरियल में चुने जाने वाले कलाकारों को पारिश्रमिक दिया जायेगा. कार्यक्रम में शामिल होने वाले व्यक्तियों से किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >