गरमी से लोग परेशान जनजीवन अस्त-व्यस्त

लोहरदगा : बढ़ते तापमान से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. बुधवार को पारा 42 डिग्री के पार पहुंच गया. चिलचिलाती धूप एवं गर्म हवाओं के कारण लोगों को अपने घरों से निकलना मुश्किल हो गया है. सड़कों पर सुबह नौ बजे के बाद विरानी छायी रहती है़ शाम छह बजे के बाद ही सड़कों एवं […]

लोहरदगा : बढ़ते तापमान से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. बुधवार को पारा 42 डिग्री के पार पहुंच गया. चिलचिलाती धूप एवं गर्म हवाओं के कारण लोगों को अपने घरों से निकलना मुश्किल हो गया है.
सड़कों पर सुबह नौ बजे के बाद विरानी छायी रहती है़ शाम छह बजे के बाद ही सड़कों एवं चौक- चौराहों पर चहल-पहल दिखायी पड़ रही है. अत्यधिक तापमान से हर कोई प्रभावित है. चिलचिलाती धूप एवं लू लगने के डर से लोग अपने घरों में रहने को विवश हैं. लोग अपने जरूरी कामों को भी तेज धूप निकलने से पहले ही निपटाने को विवश हैं. स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी एवं बहुत जरूरी पड़ने पर ही लोग सड़कों पर निकल रहे हैं. लोगों के घर से बाहर नहीं निकलने के कारण व्यवसाय प्रभावित हो रहा है. अत्यधिक गरमी के कारण किसानों को भी ग्रीष्मकालीन फसल बचाने में परेशानी हो रही है.
एक तरफ सिंचाई की सुविधा न होना और दूसरी तरफ गर्म हवाओं के कारण किसानों का खेत रोजाना सूख जा रहा है. लोग अपने फसल को बचाने के लिए परेशान हैं. किसान वर्ग के लोग फसलों को बचाने के साथ-साथ अपनी मवेशियों को पानी पिलाने के लिए परेशान हैं. अत्यधिक गरमी पड़ने के कारण नदी, नाला, तालाब सूख गया है जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. धूप से जहां आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है वहीं दिहाड़ी मजदूरों के साथ पेट भरने की समस्या उत्पन्न हो गयी है. चिलचिलाती धूप में मजदूरी करना भी काफी परेशानी का कारण बन गया है. जलस्तर नीचे जाने के कारण लोग निर्माण कार्य भी लगभग रोक दिया है जिसके कारण मजदूरों को काम नहीं मिल पा रहा है.
हर लोग बढ़ते तापमान से परेशान हैं. स्कूल-कॉलेज खुले रहने के कारण पढ़ने वाले विद्यार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सभी स्कूल-कॉलेज सुबह से कर दी गयी है. बड़े विद्यार्थी तो किसी प्रकार चिलचिलाती धूप में चले जाते हैं लेकिन छोटे बच्चे जिनके स्कूल की छुट्टी 11 बजे के करीब होती है वे बच्चे काफी परेशान हैं. बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावक भी परेशान हैं. अभिभावक किसी प्रकार स्कूल पहुंच कर बच्चों को तौलिये से ढंक कर लाने को विवश हैं. गरमी के बावजूद बिजली नहीं मिलने से लोगों की परेशानी और बढ़ गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >