तापमान 41 डिग्री पार जनजीवन अस्त- व्यस्त

लोहरदगा : जिले में बढ़ते तापमान से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. रविवार को पारा 41 डिग्री के पार पहुंच गया था. चिलचिलाती धूप एवं गर्म हवाओं के कारण लोगों को अपने घरों से निकलना मुश्किल हो गया है. सड़कों में सुबह नौ बजे के बाद वीरानगी छायी रहती है, शाम छह बजे के बाद […]

लोहरदगा : जिले में बढ़ते तापमान से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. रविवार को पारा 41 डिग्री के पार पहुंच गया था. चिलचिलाती धूप एवं गर्म हवाओं के कारण लोगों को अपने घरों से निकलना मुश्किल हो गया है. सड़कों में सुबह नौ बजे के बाद वीरानगी छायी रहती है, शाम छह बजे के बाद ही सड़कों एवं चौक चौराहों में चहल पहल दिखायी पड़ रही है. चिलचिलाती धूप एवं लू लगने के डर से लोग अपने घरों में दुबकने को विवश हैं. लोग अपने जरूरी कामों को भी तेज धूप निकलने से पहले ही निबटाने को विवश हैं. बहुत जरूरी पड़ने पर ही लोग सड़कों में निकल रहे हैं. भयंकर गरमी के बावजूद कई स्कूलों का संचालन अभी भी हो रहा है जिससे विद्यार्थी के साथ साथ अभिभावक भी परेशान हो रहे हैं.
जो अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल से लाने का काम स्वयं करते हैं वे अपने धूप में लेकिन बच्चे को तौलिया ढंक कर लाने को विवश हैं. लोगों के घर से बाहर नहीं निकलने के कारण व्यवसाय प्रभावित हो रहा है. अत्यधिक गरमी के कारण किसानों को भी ग्रीष्मकालीन फसल बचाने में परेशानी हो रही है. एक तरफ सिंचाई की सुविधा न होना और दूसरी तरफ गर्म हवाओं के कारण किसानों का खेत रोजाना सूख जा रहा है. लोग अपने फसल को बचाने के लिए परेशान हैं.ै

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >