तीन दिन में शौचालय निर्माण पूरा करें

मॉर्निंग फॉलो कार्यक्रम कुडू (लोहरदगा) : मॉर्निंग फॉलो कार्यक्रम के तहत शनिवार को प्रखंड के सभी 14 पंचायतों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सभी पंचायतों में प्रभारी व पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था. प्रखंड के टाटी पंचायत में डीसी विनोद कुमार सुबह 5:07 बजे पहुंचे. टाटी पंचायत के टाटी गांव के कुछ लोग हाथ […]

मॉर्निंग फॉलो कार्यक्रम
कुडू (लोहरदगा) : मॉर्निंग फॉलो कार्यक्रम के तहत शनिवार को प्रखंड के सभी 14 पंचायतों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सभी पंचायतों में प्रभारी व पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था. प्रखंड के टाटी पंचायत में डीसी विनोद कुमार सुबह 5:07 बजे पहुंचे. टाटी पंचायत के टाटी गांव के कुछ लोग हाथ में लोटा लेकर बाहर शौच करने जा रहे थे. डीसी को सभी ने बुलाया व माल्यार्पण कर सम्मानित किया. टाटी पंचायत में डीसी के निरीक्षण के बाद बाहर शौच करने जा रहे ग्रामीणों में खलबली मच गयी. कई ग्रामीण लोटा फेंक भागने लगे. टाटी गांव में डीसी ने घूम-घूम कर बाहर शौच कर रहे ग्रामीणो को माला पहनाया.
निरीक्षण के क्रम में ग्रामीणो ने डीसी को बताया कि शौचालय निर्माण पूरा नहीं हुआ है. गड्ढा खोद कर छोड़ दिया गया है. कही पाइप नहीं लगाया गया है, तो कहीं ढक्कन नहीं लगाया गया है. इस हालत में कैसे शौचालय का इस्तेमाल करें. ग्रामीणों की शिकायत पर डीसी भड़क गये. अधूरे पड़े शौचालय को देखने पहुंचे. ग्रामीण बासदेव लोहरा, भोला उरांव समेत अन्य का शौचालय निर्माण के लिए शेड बन गया है. एक टंकी भी पूरा किया गया है.
लेकिन टंकी बनाने के लिए एक गड्ढा खोद कर छोड़ दिया गया है. कई ऐसे शौचालय हैं. जहां आधा काम बाकी है, लेकिन शौचालय निर्माण को पूरा बताते हुए डाटा इंट्री करते हुए पैसे की निकासी कर ली गयी है. मामले को लेकर डीसी ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए तीन दिन के भीतर शौचालय निर्माण पूरा कराने नहीं होने पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही.
इसके अलावा प्रखंड के जिंगी, सलगी, बड़की चांपी, सुंदरू, कुडू, पंडरा, ककरगढ़, चंदलासो, कोलसिमरी समेत सभी पंचायतों मे बाहर शौच करनेवालों को माला पहन कर स्वागत किया गया. मौके पर कुडू बीडीओ संतोष कुमार, सीओ रविश राज सिंह, किशोर उरांव, देवकांत उरांव, मुखिया आशामनी उरांव, शंकुतला देवी, सुशील उरांव, मुनिया देवी, बृजमोहन उरांव, गीता तिर्की, नरेश कुमार, रवींद्र कुमार, शंकर उरांव, महाजन उरांव, कनदरू साहू, रउफ अंसारी समेत कई शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >