पुराने तालाब में जमे पानी को सुखाया

कुडू (लोहरदगा) : एक तरफ जहां पानी बचाने, जिलेवासियों को शुद्ध पेयजल व्यवस्था कराने के लिए पूरा जिला प्रशासन जनप्रतिनिधि परेशान हैं, तो दूसरी तरफ भूमि संरक्षण विभाग से तालाब खुदाई के लिए स्वीकृत कुडू बाजार टांड़ पुराना तालाब में जमा हजारों लीटर पानी को बेकार बहाया जा रहा है. सबसे बड़ी बात यह है […]

कुडू (लोहरदगा) : एक तरफ जहां पानी बचाने, जिलेवासियों को शुद्ध पेयजल व्यवस्था कराने के लिए पूरा जिला प्रशासन जनप्रतिनिधि परेशान हैं, तो दूसरी तरफ भूमि संरक्षण विभाग से तालाब खुदाई के लिए स्वीकृत कुडू बाजार टांड़ पुराना तालाब में जमा हजारों लीटर पानी को बेकार बहाया जा रहा है. सबसे बड़ी बात यह है कि तालाब से पानी बहाये जाने की शिकायत के बाद कार्यपालक दंडाधिकारी मनीष कुमार समेत कुडू सीओ, बीडीओ ने जांच की थी.
जांच के बाद डीसी को जांच रिपोर्ट देकर बताया था कि गरमी में पानी को नहीं सुखाया जाये, इससे कुडू में पानी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जायेगी. बावजूद इसके तालाब में मशीन डाल पानी सुखाने की अनुमति कहां से मिली या किसके आदेश पर पानी सुखाया जा रहा है, यह तो जांच का विषय बना है. बताया जाता है कि कुडू बाजार टांड़ पुराना तालाब को भूमि सरंक्षण विभाग से जीणोद्धार कार्य को स्वीकृति दी गयी है तालाब में काम करने के लिए दो माह पहले कुडू-जामडी मुख्य पथ को काटते हुए तालाब में जमा पानी को बहाया जा रहा था. इस बात की जानकारी होने के बाद आजसू नेताओं समेत ग्रामीणों ने काम रोक दिया था.
मामले से डीसी को अवगत कराया गया था. डीसी के आदेश पर कार्यपालक दंडाधिकारी मनीष कुमार, कुडू बीडीओ संतोष कुमार, सीओ रविश राज सिंह, भूमि संरक्षण पदाधिकारी विद्या भूषण सिंह ने जांच की थी. जांच टीम में शामिल कुडू सीओ रविश राज सिंह एंव बीडीओ संतोष कुमार ने बताया कि जांच रिपोर्ट मे इस बात का उल्लेख किया गया था कि तालाब में जमा पानी को सैकडो ग्रामीण नहाने व कपड़ा धोने के रूप मे इस्तेमाल करते हैं.
गरमी के बाद पानी को सुखाया जाये. गरमी में पानी सुखायाजायेगा, तो कुडू में पानी की समस्या खड़ी हो जायेगी.बावजुद इसके तालाब में जमा पानी को पिछले एक सप्ताह से सुखाने के लिए मशीन लगाते हुए पानी को सुखा दिया गया. इस संबंध में भूमि सरंक्षण पदाधिकारी से फोन पर पक्ष लेने के लिए फोन किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >