लोहरदगा : नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की ताबड़तोड़ छापेमारी, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

लोहरदगा : पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त छापेमारी अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है.पेशरार थाना क्षेत्र के हुसरू जंगल से भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किया गया है. एसपी कार्तिक एस के नेतृत्व में छापेमारी की गयी. नक्सल विरोधी अभियान पर निकले सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में आईईडी, कोडेक्स वायर, विस्फोटक पाउडर, […]

लोहरदगा : पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त छापेमारी अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है.पेशरार थाना क्षेत्र के हुसरू जंगल से भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किया गया है. एसपी कार्तिक एस के नेतृत्व में छापेमारी की गयी. नक्सल विरोधी अभियान पर निकले सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में आईईडी, कोडेक्स वायर, विस्फोटक पाउडर, गैस कट्टर, समेत कई अन्य सामग्री बरामद किये..

बरामद विस्फोटक और बम
केन बम आईडी 53 पीस, वजन 500 ग्राम
कंटेनर बम 1 पीस वजन 10 kg
कोडेक्स वायर 10 बंडल
विस्फोटक बनाने का पाउडर 50 kg
गैस वेल्डिंग कटर 1 पीस
गैस सिलेंडर 1 पीस और 15 kg लिक्विड फिस्फोटक भी बरामद किया जिसको जांच के लिए भेजा जाएगा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >