प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

फोटो- एलडीजीए- 16 संबोधित करते बाल संरक्षण पदाधिकारी. लोहरदगा. भंडरा प्रखंड के सभा कक्ष में जिला बाल संरक्षण इकाई के द्वारा ग्राम बाल संरक्षण समिति के गठन करने के लिए एकदिवसीय उत्प्रेरण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अध्यक्षता बीडीओ अजय भगत ने की. श्री भगत ने कहा कि बाल संरक्षण के लिए बाल […]

फोटो- एलडीजीए- 16 संबोधित करते बाल संरक्षण पदाधिकारी. लोहरदगा. भंडरा प्रखंड के सभा कक्ष में जिला बाल संरक्षण इकाई के द्वारा ग्राम बाल संरक्षण समिति के गठन करने के लिए एकदिवसीय उत्प्रेरण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अध्यक्षता बीडीओ अजय भगत ने की. श्री भगत ने कहा कि बाल संरक्षण के लिए बाल संरक्षण समिति का गठन अनिवार्य है. इसके गठन में सेविकाएं व मुखिया की भूमिका महत्वपूर्ण है. जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार के द्वारा समेकित बाल संरक्षण योजना की जानकारी देते हुए किशोर न्याय अधिनियम 2000 पर आधारित है. जिसमें दो श्रेणी के बच्चे संरक्षण एवं देखभाल वाले बच्चे, कानून से संघर्षित बच्चे के लिए सीडब्लयूसी, जेजेबी एवं एसजेपीयू को भूमिका पर प्रकाश डाला. सहयोगी संस्था के सचिव सीता स्वासी ने बाल संरक्षण समिति के गठन की विस्तृत जानकारी दी. कार्यक्रम में समिति सदस्य बालकृष्णा सिंह ने बाल संरक्षण के मुद्दे एवं नियंत्रण के लिए संरक्षण समिति सेविका, मुखिया की भूमिका पर प्रकाश डाला. मौके पर प्रवेज आलम, मुकेश रावत, साहब अंसारी, अजीत टेटे, संजीत राय, सूरज कुमार, राजीव कुमार गुप्ता, आशा साहू, कुमारी सुंदरम आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >