लोहरदगा़ सेवा भारती के द्वारा चुन्नीलाल उच्च विद्यालय के प्रांगण में निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष दीपक सर्राफ, डॉ कुमुद अग्रवाल, सचिव संजय चौधरी और मुकेश कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से भारत माता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया. नि:शुल्क शिविर में 53 लोगों ने अपनी स्वास्थ्य संबंधी जांच करवा कर लाभ उठाया. शिविर में हीमोग्लोबिन, यूरिक एसिड, ब्लड ग्रुप, शुगर, बी.पी, वजन, हार्ट बीट और ऑक्सीजन लेवल आदि की जांच नि:शुल्क की गयी. वक्ताओं ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है और ऐसे शिविरों से समाज के जरूरतमंदों को समय पर उपचार मिल पाता है. शिविर में जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, डॉ. कुमुद अग्रवाल, संजय चौधरी, मुकेश गुप्ता, गुप्तेश्वर प्रसाद गुप्ता, दीपक अग्रवाल, ममता बंका, अंजलि सर्राफ, आशीष अग्रवाल, सत्यम सर्राफ, प्रभा देवी, अतुल सराफ, राजू अग्रवाल, राखी देवी, दीपिका साहू, कमली देवी, उषा देवी, मीना देवी, तपेश्वर प्रसाद, अंजलि कुमारी, रोशनी कुमारी, शिमला देवी, रंजू देवी, अर्पण पांडे, राधे देवी, ताराचंद्र भंडारी, सच्चिदानंद अग्रवाल, मुकेश कुमार, माधुरी देवी, विमला देवी, शारदा देवी, निशा देवी, दिलीप कास्यंकार, धनंजय प्रसाद अग्रवाल, नंदलाल कास्यंकार, राजेश अग्रवाल, मनोज कुमार, रमेश शर्मा, सुनीता वर्मा, मनोज वर्मा, खालिद खान, सचिन कुमार बरई, दीपक राय, किशोर अग्रवाल, हेमंत प्रजापति आदि उपस्थित थे.
सेवा भारती ने लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, 53 लोगों ने कराया उपचार
सेवा भारती ने लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, 53 लोगों ने कराया उपचार
