कुड़ू. एनएच-39 कुड़ू-रांची मुख्य पथ पर ढुलुवांखुटा के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. ग्रामीणों के सहयोग से घायल को कुड़ू सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया. घायल की पहचान डालटेनगंज निवासी कुमार अभिषेक के रूप में हुई है, जो बाइक से रांची जा रहे थे. इसी बीच ढुलुवाखुंटा के समीप लगी वाहनों की लंबी कतार के कारण एक वाहन ने बाइक सवार को धक्का मार दिया इससे वह घायल हो गया़ घटना का मुख्य कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार बतायी जा रही है. दरअसल, कुड़ू से उदयपुरा तक निर्माणाधीन बाईपास के लिए डस्ट लेकर आये मालवाहक वाहनों के कारण यहां जाम की स्थिति बनी रहती है. स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर बेतरतीब खड़े भारी वाहनों और उड़ते धूलकण से राहगीर व दुकानदार त्रस्त हैं, जिससे आये दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
वाहन के धक्के से बाइक सवार गंभीर, रिम्स रेफर
वाहन के धक्के से बाइक सवार गंभीर, रिम्स रेफर
