लोहरदगा. सदर प्रखंड के निंगनी पंचायत के चांदकोपा गांव में गव्य गोष्ठी सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. वित्तीय वर्ष 2015-16 में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत दुधारू मवेशियों का वितरण एवं प्रशिक्षण महिला स्वयं सहायता समूह के सदस्यों के बीच किया जायेगा. प्रथम चरण के गव्य गोष्ठी सह जागरूकता शिविर का आयोजन का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है. प्रशिक्षण के पश्चात सदस्यों को आवेदन पत्र भरवा कर दुधारू मवेशियों के वितरण की कार्रवाई की जायेगी. मौके पर सुरेश कुमार, संतोष कुमार सिंह, आदित्य सिंह ने गायों के कृत्रिम गर्भाधान, बछिया पालन, हरा चारा मुफ्त वितरण की जानकारी दी.
गव्य गोष्ठी सह जागरूकता शिविर
लोहरदगा. सदर प्रखंड के निंगनी पंचायत के चांदकोपा गांव में गव्य गोष्ठी सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. वित्तीय वर्ष 2015-16 में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत दुधारू मवेशियों का वितरण एवं प्रशिक्षण महिला स्वयं सहायता समूह के सदस्यों के बीच किया जायेगा. प्रथम चरण के गव्य गोष्ठी सह जागरूकता शिविर का आयोजन […]
