सिंचाई सुविधा बहाल की जाये

लोहरदगा. जिले में सिंचाई समस्याओं की समाधान की मांग को लेकर प्रतिनिधि मंडल किसान मोरचा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह एवं कृषक प्रतिनिधि लाल नवल किशोर नाथ शाहदेव ऊर्जा विभाग के मुख्य प्रबंध निदेशक श्री रहाते से मिल कर दक्षिण कोयल नदी के तट पर हुदू कोयल तट पर अधूरा कार्य को पूरा करने, […]

लोहरदगा. जिले में सिंचाई समस्याओं की समाधान की मांग को लेकर प्रतिनिधि मंडल किसान मोरचा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह एवं कृषक प्रतिनिधि लाल नवल किशोर नाथ शाहदेव ऊर्जा विभाग के मुख्य प्रबंध निदेशक श्री रहाते से मिल कर दक्षिण कोयल नदी के तट पर हुदू कोयल तट पर अधूरा कार्य को पूरा करने, गितिलगढ़ तट , टाटी खरता तट, हनहट तट, अरेया तट, जरियो तट, लावागांई तथा चंदलासो डैम के किनारे बिजली खंभा लगाकर सिंचाई सुविधा बहाल करने की मांग की. प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य प्रबंध निदेशक को बताया कि दक्षिण कोयल नदी के इन तटों पर बिजली की समुचित व्यवस्था कर दिये जाने से हजारों एकड़ भूमि सिंचित होगा तथा किसान आत्मनिर्भर होंगे जिससे क्षेत्र से होने वाला पलायन भी रुकेगा. प्रतिनिधि मंडल को मुख्य प्रबंध निदेशक ने कारवाई का आश्वासन दिया. मौके पर गये लोगों ने गुमला मंे पदस्थापित भंडारपाल के द्वारा गड़बड़ी किये जाने की भी बात कही गयी.मुख्य प्रबंध निदेशक इस शिकायत को गंभीरता से लिया. मौके पर श्रवण मुंंडा, श्रीचंद प्रजापति सहित अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >