जनता को एहसास हो गया है कि उन्हें ठगा गया है : धीरज साहू

फोटो- एलडीजीए-10 राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू.लोहरदगा: जनता आज खुद को ठगा महसूस कर रही है. केंद्र सरकार ने बात बनाकर जनता को ठगने का काम किया है. जनता की फ्रिक सरकार को रत्ती भर भी नहीं है. उक्त बातें राज्यसभा संासद धीरज प्रसाद साहू ने प्रभात खबर के साथ विशेष बातचीत करते हुए कही. […]

फोटो- एलडीजीए-10 राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू.लोहरदगा: जनता आज खुद को ठगा महसूस कर रही है. केंद्र सरकार ने बात बनाकर जनता को ठगने का काम किया है. जनता की फ्रिक सरकार को रत्ती भर भी नहीं है. उक्त बातें राज्यसभा संासद धीरज प्रसाद साहू ने प्रभात खबर के साथ विशेष बातचीत करते हुए कही. उन्होंने क हा कि केंद्र मंे भाजपा की सरकार है और एक वर्ष मंे ही उनका असली चेहरा जनता के सामने है. प्रधानमंत्री चुनाव के समय जनता से एक से बढ़ कर एक लुभावने वादे किये थे, सैकड़ों घोषणाएं की थी लेकिन न एक वादा पूरा हुआ और न ही किसी घोषणा को अमल किया गया. श्री साहू ने कहा कि अधिकतर काम पूर्व में यूपीए सरकार द्वारा किये गये थे और आज भाजपा सरकार उसी का फीता काट रही है. नाम परिवर्तन कर योजनाओं का उदघाटन कर अपनी ब्रांडिंग कर रहे हैं. कोई नया काम धरातल पर नजर नहीं आ रहा है. आज महंगाई चरम पर है. गरीबों की ओर सरकार का कोई ध्यान नहीं हेै. केवल कारपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए काम किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि भाजपा के कई सांसद और मंत्री भी प्रधानमंत्री के हिटलरशाही से क्षुब्ध हैं. अभी सरकार अपने ही सहयोगियों के कारण कटघरे में खड़ा हो गयी है. उन्होंने कहा कि यूपीए क ो नाहक बदनाम करके इन्होंने सत्ता हासिल की है. और यदि यही रवैया रहा तो आने वाले समय में जनता इन्हे सबक सिखायेगी. वैसे जनता समझ चुकी है कि हम ठगे गये हैं. लुभावनी बातों से जनता का भला नहीं हो सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >