लोहरदगा. सेन्हा प्रखंड के आराहंसा गांव में गव्य गोष्ठी सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. गव्य विकास विभाग के निर्देशानुसार वर्ष 2015-16 में जिले में गठित स्वयं सहायता समूह के बीच प्रत्येक महीने सात गव्य गोष्ठी सह जागरूकता शिविर का आयोजन करना है. इसी वित्तीय वर्ष में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत दुधारू मवेशियों का वितरण स्वयं सहायता समूह के सदस्यांे के बीच किया जायेगा. प्रथम चरण में गांवों में गव्य गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है. इसके पश्चात सदस्यों का चयन कर गोपालन का प्रशिक्षण दिया जायेगा. प्रशिक्षण के पश्चात राज्य सरकार से प्राप्त योजना के तहत सदस्यों को आवेदन पत्र भरवा कर दुधारू मवेशियों क ा वितरण किया जायेगा. ग्राम आराहासा में आयोजित गव्य गोष्ठी में सुरेश कुमार द्वारा गव्य विकास से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गयी. उन्होंने लोगों को बताया कि गांव में हडि़या, दारू के व्यवसाय को छोड़ कर गो पालन व्यवसाय से जुड़ और इसका लाभ उठायें. गोष्ठी में खरीफ मौसम में हरा चारा उत्पादन हेतु प्राप्त बीज वितरण की जानकारी दी गयी. मौके पर आदित्य सिंह, विरेंद्र प्रसाद, रामपति उरांव, बरती उरांव, प्रतिभा बाड़ा सहित बड़ी संख्या में महिलाए२ं मौजूद थी.
एल...गव्य गोष्ठी सह जागरूकता शिविर
लोहरदगा. सेन्हा प्रखंड के आराहंसा गांव में गव्य गोष्ठी सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. गव्य विकास विभाग के निर्देशानुसार वर्ष 2015-16 में जिले में गठित स्वयं सहायता समूह के बीच प्रत्येक महीने सात गव्य गोष्ठी सह जागरूकता शिविर का आयोजन करना है. इसी वित्तीय वर्ष में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत दुधारू […]
