लोहरदगा. स्टार स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा छह दिवसीय सब्जी खेती एवं नर्सरी प्रशिक्षण का उदघाटन किया गया. इस अवसर पर मुख्य रूप से डीडीएम नाबार्ड रबेश सिंह उपस्थित थे. मौके पर श्री सिंह ने कहा कि आज अवसरों की कमी नहीं है. बशर्ते लोग उस अवसर को पहचाने और जिंदगी में आगे बढ़ें. कोई भी इंसान जन्म से उद्यमी नहीं होता है. उन्होंने कहा कि किसी भी कार्य की सुचारू रूप से शुरुआत करने की एक प्रक्रिया का नाम प्रशिक्षण है. इससे इंसान न केवल अपने आपको, बल्कि अपने कार्य को भी निखारता है. ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह का प्रशिक्षण देख कर खुशी जाहिर करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों के लिए बहुत ही हितक र बताया. उन्हेांने कहा कि आज सारा समाज एक ऐसे छाते के नीचे खड़ा है जिसे नाम दिया गया है एक ग्लोबल अंब्रेला का. इसमें न केवल एक दूसरे के मददगार बन सकते हैं, बल्कि एक दूसरे की जरूरत बन सकते हैं. उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से लाभ उठा कर ग्रामीण अपनी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बना सकते हैं. मौके पर राजीव कुमार, दीपक कुमार, अमर कुमार देवघरिया, सौरभ तिवारी, रवि कुमार आदि मौजूद थे.
एल...सब्जी खेती व नर्सरी का प्रशिक्षण
लोहरदगा. स्टार स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा छह दिवसीय सब्जी खेती एवं नर्सरी प्रशिक्षण का उदघाटन किया गया. इस अवसर पर मुख्य रूप से डीडीएम नाबार्ड रबेश सिंह उपस्थित थे. मौके पर श्री सिंह ने कहा कि आज अवसरों की कमी नहीं है. बशर्ते लोग उस अवसर को पहचाने और जिंदगी में आगे बढ़ें. कोई भी […]
