मुख्य डाक घर में डिजिटल इंडिया वीक का आयोजन

लोहरदगा.शहरी क्षेत्र में अवस्थित मुख्य डाक घर में डिजीटल इंडिया वीक डाक निरीक्षक कुमार अनूप के नेतृत्व में किया गया. मौके पर ने बताया कि सभी सीबीएस और कंप्यूटराइज्ड डाक घरों में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इवेंट आयोजित किये जायेंगे. इसके लिए विभाग के सभी पोस्टल कार्यालयों को इवेंट की सूची उपलब्ध करा दी […]

लोहरदगा.शहरी क्षेत्र में अवस्थित मुख्य डाक घर में डिजीटल इंडिया वीक डाक निरीक्षक कुमार अनूप के नेतृत्व में किया गया. मौके पर ने बताया कि सभी सीबीएस और कंप्यूटराइज्ड डाक घरों में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इवेंट आयोजित किये जायेंगे. इसके लिए विभाग के सभी पोस्टल कार्यालयों को इवेंट की सूची उपलब्ध करा दी गयी है. डिजिटल इंडिया वीक के मौके पर सुकन्या संमृद्वि योजना, पीएलआई, आरपीएलआई, बीमा पॉलिसी और सेविंग्स बैंक खाते की जानकारी दी गयी. इसके साथ ही डाक जीवन बीमा से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गयी. मौके पर पोस्टमास्टर लक्ष्मण राम, निदेश राम, अभिजीत , पिंटू कुमार मंडल, चंद्रकिशोर राम, रामशरण साहू, राधेश्याम प्रजापति, अमित कुमार, रंजन कुमार, नूतन देवी, सरस्वती देवी, सुधा देवी, दिनेश राम, सुरेश प्रजापति, मकरध्वज सिंह सहित सभी डाक घर कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >