:10::::: वज्रपात में एक की मौत

फोटो- एलडीजीए- 17 तनवीर खलीफा.लोहरदगा. जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के रानीगंज बाजार में दोपहर अचानक हुए वज्रपात में निरहू चरहू निवासी 22 वर्षीय तनवीर खलीफा की मौत हो गयी. बाजार गये खलील खलीफा तथा सोनू खलीफा घायल हो गये. तीनों एक ही परिवार के सदस्य हैं. इसी प्रकार तुईमूपाट निवासी सारो खेरवार, सुमरी असुर […]

फोटो- एलडीजीए- 17 तनवीर खलीफा.लोहरदगा. जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के रानीगंज बाजार में दोपहर अचानक हुए वज्रपात में निरहू चरहू निवासी 22 वर्षीय तनवीर खलीफा की मौत हो गयी. बाजार गये खलील खलीफा तथा सोनू खलीफा घायल हो गये. तीनों एक ही परिवार के सदस्य हैं. इसी प्रकार तुईमूपाट निवासी सारो खेरवार, सुमरी असुर , फुलकुमारी खेरवार, चिंतामनी उरांव, सुदंरी देवी, अरबिंद साहू भी वज्रपात में घायल हो गये. सभी साप्ताहिक बाजार रानीगंज आये थे. इसी बीच वज्रपात होने से आठ व्यक्ति घायल हुए तथा एक व्यक्ति की मौत हो गयी. इसके बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गयी. मृतक एवं सभी घायलांे को सदर अस्पताल पहुंचाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >