:::::: दुकान में लगी आग, लाखों क ा नुकसान

एलडीजीए- 13 आग बुझाने का प्रयास करते लोग.सेन्हा/ लोहरदगा. सेन्हा थाना क्षेत्र के बुटी पंचायत के झखरा गांव निवासी मुनेश्वर प्रसाद जायसवाल की दुकान में लगभग 12 बजे रात को आग लग गयी. दुकान में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. बताया जाता है कि दुकान मंे आग लगने के बाद […]

एलडीजीए- 13 आग बुझाने का प्रयास करते लोग.सेन्हा/ लोहरदगा. सेन्हा थाना क्षेत्र के बुटी पंचायत के झखरा गांव निवासी मुनेश्वर प्रसाद जायसवाल की दुकान में लगभग 12 बजे रात को आग लग गयी. दुकान में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. बताया जाता है कि दुकान मंे आग लगने के बाद शीशा टूटने की आवाज पर वे उठे. इसके बाद तत्काल आग बुझाने का प्रयास किया गया. आग पर काबू न पाने की स्थिति में अग्निशमन सेवा को बुलाया गया. इसके बाद ही आग पर काबू पाया जा सका. दुकान में आग लगने से दुकान में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया. सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी रामजी प्रसाद ने घटनास्थल पर पहुंच कर आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुट गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >