:3::::: शहीदों को याद किया गया

कांग्रेस पार्टी की समीक्षा बैठक हुईफोटो- एलडीजीए- 6 पुतला दहन करते कांग्रेसी.लोहरदगा. कांग्रेस भवन में युवा कांग्रेस के अध्यक्ष निशिथ जायसवाल की अध्यक्षता में हुल दिवस के मौके पर समीक्षा बैठक हुई. जिसमें झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रभारी हरीश पवार एवं सह प्रभारी दीपक मिश्रा मौजूद थे. मौके पर चांद-भैरव, सिदो-कान्हू को याद किया […]

कांग्रेस पार्टी की समीक्षा बैठक हुईफोटो- एलडीजीए- 6 पुतला दहन करते कांग्रेसी.लोहरदगा. कांग्रेस भवन में युवा कांग्रेस के अध्यक्ष निशिथ जायसवाल की अध्यक्षता में हुल दिवस के मौके पर समीक्षा बैठक हुई. जिसमें झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रभारी हरीश पवार एवं सह प्रभारी दीपक मिश्रा मौजूद थे. मौके पर चांद-भैरव, सिदो-कान्हू को याद किया गया एवं पार्टी संगठन मजबूत करने एवं स्थानीय मुद्दों पर काम करने का निर्देश दिया गया. कार्यक्रम में निशिथ जायसवाल ने कहा कि उपचुनाव में कांग्रेस युवा पार्टी अपनी जोरदार उपस्थित दर्ज करेगी. भाजपा सरकार के ललित मोदी प्रकरण, भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ नरेंद्र मोदी, सुषमा स्वराज, वसुंधरा राजे को पद से इस्तीफा मांगते हुए पुतला दहन किया गया. बैठक में दीपक महतो, रजनीश तिग्गा, विनोद यादव, तेंबु उरांव, सहजादी खातून, सुमित सिंह, अनवर अंसारी, संतोष महतो, दिनेश प्रसाद, प्रमोद गुप्ता, ईश्वर राम आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >