महिला स्वावलंबन के लिए सिलाई मशीन दी गयी

भंडरा/ लोहरदगा. भंडरा प्रखंड के धनामुंजी गांव के ग्रामीणों ने विकास भारती विशुनपुर के सचिव पद्मश्री अशोक भगत से महिलाओं के स्वावलंबन के लिए सिलाई मशीन की मांग की थी. वे धनामूंजी में आम की बागवानी देखने आये थे. ग्रामीणों के मांग को देखते हुए गांव के ग्राम विकास समिति धनामंुजी को पंाच सिलाई मशीन […]

भंडरा/ लोहरदगा. भंडरा प्रखंड के धनामुंजी गांव के ग्रामीणों ने विकास भारती विशुनपुर के सचिव पद्मश्री अशोक भगत से महिलाओं के स्वावलंबन के लिए सिलाई मशीन की मांग की थी. वे धनामूंजी में आम की बागवानी देखने आये थे. ग्रामीणों के मांग को देखते हुए गांव के ग्राम विकास समिति धनामंुजी को पंाच सिलाई मशीन विकास भारती के महेंद्र भगत, रामस्वारथ महतो, प्रणव पाठक, स्नेहलता उरांव ने भेंट स्वरूप दिया. इस अवसर पर ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष दिनेश उरांव, सचिव धर्मसहाय उरांव, कोषाध्यक्ष दानियल लकड़ा, ग्राम प्रधान सविता उरांव, सरिता उरांव, मंजू कुमारी सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >