स्कूल छात्रा को सांप ने डंसा

कैरो/ लोहरदगा. प्रख्ंाड क्षेत्र के बक्सी गांव निवासी स्व बुधराम उरांव की 12 वर्षीय पुत्री पुष्पा कुमारी को स्कूल जाने के क्रम में सांप ने डंस लिया. जानकारी अनुसार राजकीय मध्य विद्यालय सढ़ाबे की पांचवीं की छात्रा पुष्पा कुमारी लगभग 9.30 बजे अपने घर से सढ़ाबे स्कूल जा रही थी. इसी बीच बक्सी पतरा के […]

कैरो/ लोहरदगा. प्रख्ंाड क्षेत्र के बक्सी गांव निवासी स्व बुधराम उरांव की 12 वर्षीय पुत्री पुष्पा कुमारी को स्कूल जाने के क्रम में सांप ने डंस लिया. जानकारी अनुसार राजकीय मध्य विद्यालय सढ़ाबे की पांचवीं की छात्रा पुष्पा कुमारी लगभग 9.30 बजे अपने घर से सढ़ाबे स्कूल जा रही थी. इसी बीच बक्सी पतरा के समीप उसे सांप ने डंस लिया. बच्ची अपने घर लौटी, लेकिन घर में कोई नहीं था. सांप डंसने की सूचना प्रखंड प्रमुख विजय कुमार एक्का को मिली तो उन्होंने बच्ची को मांडर अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >