चापानल खराब रहने से बच्चों को परेशानी

सेन्हा/ लोहरदगा. अर्रु पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय जोगना के समीप विगत दो महीने से चापानल खराब पड़ा है. जिसके कारण विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. विद्यालय में तो मध्याह्न भोजन सही तरीके से संचालित होता है, किंतु पानी के अभाव में बच्चों को परेशानी हो रही है. मध्याह्न भोजन खाने के […]

सेन्हा/ लोहरदगा. अर्रु पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय जोगना के समीप विगत दो महीने से चापानल खराब पड़ा है. जिसके कारण विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. विद्यालय में तो मध्याह्न भोजन सही तरीके से संचालित होता है, किंतु पानी के अभाव में बच्चों को परेशानी हो रही है. मध्याह्न भोजन खाने के बाद बच्चों को हाथ-मुंह धोने तक का पानी नहीं मिलता. कई बच्चे घर से पानी लाते हैं तो कई बच्चे किसी तरह काम चलाते हैं. साथ ही विद्यालय के समीप मुहल्ले में चापानल की सुविधा नहीं है. उरांव मुहल्ला जाकर ग्रामीण एवं बच्चे पानी लाते हैं. चापानल मरम्मत को लेकर कई बार विद्यालय के शिक्षकों द्वारा प्रयास किया गया, लेकिन अब तक चापाकल मरम्मत नहीं हो सका.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >