निर्माण कार्य गुणवत्ता अनुरुप नहीं

विद्यालय भवन निर्माण की जांच की गयीफोटो- एलडीजीए- 16 जांच करते टीम के सदस्य. भंडरा/ लोहरदगा. लाल बहादुर शास्त्री प्लस टू विद्यालय भंडरा में बन रहे भवन की गुणवत्ता एवं अन्य बिंदुओं पर जांच टीम ने जांच की. जांच टीम का गठन जिला परिषद ने किया था. जांच टीम में भवन प्रमंडल विभाग के सहायक […]

विद्यालय भवन निर्माण की जांच की गयीफोटो- एलडीजीए- 16 जांच करते टीम के सदस्य. भंडरा/ लोहरदगा. लाल बहादुर शास्त्री प्लस टू विद्यालय भंडरा में बन रहे भवन की गुणवत्ता एवं अन्य बिंदुओं पर जांच टीम ने जांच की. जांच टीम का गठन जिला परिषद ने किया था. जांच टीम में भवन प्रमंडल विभाग के सहायक अभियंता वीरेंद्र प्रसाद, बीडीओ अजय भगत, मनरेगा जेइ ने जिप सदस्य सामिल उरांव के नेतृत्व में किया. जांच में गुणवत्ता में कमी पायी गयी. टाइबीम की ढलाई मात्र नौ इंच पाया गया. टाइबीम के नीचे दीवार जोड़ाई नहीं की गयी है. निर्माण कार्य में घटिया ईंट का प्रयोग किया जा रहा है. घटिया चिप्स का प्रयोग पर जांच टीम द्वारा तुरंत चिप्स को हटाने का निर्देश दिया गया. जिप सदस्य श्री उरांव ने बताया कि प्रबंधन समिति एवं अभिभावकों ने घटिया निर्माण की शिकायत की थी. इसी की जांच के लिए जिला परिषद की बैठक में मांग की गयी थी. निर्माण कार्य विद्यालय के सचिव एवं अध्यक्ष द्वारा नहीं करवाया जा रहा है, बल्कि बिचौलिये करा रहे हैं. इसके कारण गुणवत्ता का पालन नहीं हो रहा है. शिक्षा विभाग से मांग की जायेगी कि शिक्षा विभाग द्वारा कार्य कराया जाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >