बाक्साइट को लेकर संघर्ष

लोहरदगा. लोहरदगा जिला में बाक्साइट को लेकर संघर्ष शुरू हो गया है. बाक्साइट के अवैध धंधे में बड़ी संख्या में लोग जुटे हैं. इसी कारण आये दिन कुछ न कुछ घटनाएं घट रही है. अभी बुधवार को जियोमैक्स कंपनी के बमनडीहा स्थित साइडिंग में कुछ लोगों ने मारपीट कर वहां कार्यरत एक कर्मी को घायल […]

लोहरदगा. लोहरदगा जिला में बाक्साइट को लेकर संघर्ष शुरू हो गया है. बाक्साइट के अवैध धंधे में बड़ी संख्या में लोग जुटे हैं. इसी कारण आये दिन कुछ न कुछ घटनाएं घट रही है. अभी बुधवार को जियोमैक्स कंपनी के बमनडीहा स्थित साइडिंग में कुछ लोगों ने मारपीट कर वहां कार्यरत एक कर्मी को घायल कर दिया. कर्मी को मारनेवाले तथाकथित ट्रक ऑनर हैं. इसके पूर्व भी इन्हीं लोगों के द्वारा हिंडालको कंपनी के साइडिंग में भी एक कर्मी के साथ मारपीट की थी. लेकिन उस समय भी इन पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई थी, जिसके कारण इन लोगों का मनोबल बढ़ता गया. इस तरह की घटना के बाद कर्मियों का मनोबल तो गिरा ही है, उनमें भय भी व्याप्त है. घायल आंध्रप्रदेश का रहनेवाला है और एमटेक की डिग्री प्राप्त किये हुए है. उस व्यक्ति का कहना है कि झारख्ंाड में इस स्थिति में काम करना कतई संभव नहीं है. यहां काम कम और नेतागिरी ज्यादा है. ऐसे लोगों के कारण ही इस क्षेत्र का विकास नहीं हो पा रहा है. जियोमैक्स कंपनी के कर्मी के साथ मारपीट की घटना के बाद ट्रक ऑनर एसोसिएशन के लोगों ने दुख व्यक्त करते हुए इस घटना की कड़ी निंदा की है. ट्रक ऑनर एसोसिएशन के धर्मेंद्र कुमार एवं मनोज जायसवाल ने कहा है कि जियोमैक्स के बमनडीहा स्थित साइडिंग में कर्मी के साथ मारपीट कर घायल कर देने की घटना निंदनीय है. ऐसा कुकृत्य करनेवालों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >