लोहरदगा. नवाडीह पंचायत भवन के बगल में शमसेर अंसारी की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में पीएचइडी के आदेशानुसार मुखिया के द्वारा नवाडीह पंचायत में शौचालय निर्माण कार्य कराया जा रहा है. निर्माण कार्य से ग्रामीण असंतुष्ट हैं. ग्रामीणों ने उपायुक्त को भी इस संबंध में एक ज्ञापन दिये थे. इसके बाद पीएचइडी कॉर्डीनेटर के द्वारा निरीक्षण में काफी अनियमितता पायी गयी. इसके बाद भी निर्माण कार्य में सुधार नहीं किया गया और ग्रामीणों की मांगों की अनदेखी कर पूर्व की भांति निर्माण कार्य किया जा रहा है. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 29 जून को समाहरणालय के समक्ष शौचालय निर्माण, किये गये कार्य का भुगतान नहीं होना, समय से नाली का सफाई नहीं होना, मनरेगा मजदूरों को बकाया राशि का भुगतान, इंदिरा आवास बकाया राशि का भुगतान सहित अन्य मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया जायेगा. बैठक में मोहिबुल्लाह अंसारी ने सूचना अधिकार अधिनियम कानून 2005 की जानकारी ग्रामीणों को दी. मौके पर कमलेश राम, धनश्याम प्रसाद, अजमुदीन अंसारी, हनान अंसारी, भरत गोप, नंदू उरांव, विगलाल भगत, रकीब अंसारी, अरुण यादव, तनवीर आलम, अल्फ्रेडपाल मिंज, कयुम अंसारी, केशो राम, रौनक इकबाल, मुस्ताक अंसारी, नदीम अंसारी, मोखतार अंसारी, सुखदेव उरांव, सुरेंद्र उरांव, दानीश अंसारी, सफीउल्लाह अंसारी, केशव राम, जितेंद्र राम, उर्मिला देवी, शिवधन महतो, मुनेजा खातून, कुलसुम खातून, सैरुण खातून, मानो देवी, सुमित्रा देवी, सुग्गा देवी, सफीना खातून, जोहरा खातून, जोलजस कुजूर आदि मौजूद थे.
समाहरणालय मैदान में धरना-प्रदर्शन 29 को
लोहरदगा. नवाडीह पंचायत भवन के बगल में शमसेर अंसारी की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में पीएचइडी के आदेशानुसार मुखिया के द्वारा नवाडीह पंचायत में शौचालय निर्माण कार्य कराया जा रहा है. निर्माण कार्य से ग्रामीण असंतुष्ट हैं. ग्रामीणों ने उपायुक्त को भी इस संबंध में एक ज्ञापन दिये थे. इसके बाद पीएचइडी कॉर्डीनेटर के […]
