:10:::: बाजारों में खुलेआम बिकते हैं शराब

फोटो- एलडीजीए-10 कुडू के एक बाजार में बिकता शराब.कुडू/लोहरदगा. राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा एवं महिला समूहों द्वारा प्रारंभ किये गये नशाबंदी अभियान थम सा गया है. अभियान थमने के बाद एक बार पुन: बाजार, चौक-चौराहांे में शराब की बिक्री प्रारंभ हो गयी है. अभियान से जुड़ी महिलाओं ने अभियान के असफल होने की बात […]

फोटो- एलडीजीए-10 कुडू के एक बाजार में बिकता शराब.कुडू/लोहरदगा. राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा एवं महिला समूहों द्वारा प्रारंभ किये गये नशाबंदी अभियान थम सा गया है. अभियान थमने के बाद एक बार पुन: बाजार, चौक-चौराहांे में शराब की बिक्री प्रारंभ हो गयी है. अभियान से जुड़ी महिलाओं ने अभियान के असफल होने की बात को इंकार करते हुए बताती हैं कि अभियान में प्रशासनिक सहयोग नहीं मिल पाने के कारण उसे रोका गया है. नये सिरे से शराब बंदी अभियान प्रारंभ किया जायेगा. विदित हो कि महिला समूहों के द्वारा पूरे प्रखंड में शराब बंदी अभियान प्रारंभ किया गया था. अभियान को सफलता मिली थी. बाजार, चौक-चौराहे से शराब की बिक्री पूरी तरह से बंद हो गयी थी. लेकिन पिछले दो माह से शराब की बिक्री जोरों पर चल रही है. इस अवैध धंधे को रोकने में जिला प्रशासन सहित स्थानीय प्रशासन पूरी तरह से विफल साबित हो रहा है. इससे महिलाओं के मनोबल पर कुठराघात पहुंच रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >