::3:::::: विटामिन ए के महत्व को बताया

फोटो- एलडीजीए – 7 बच्चे को दवा खिलाती मनोरमा एक्का. लोहरदगा. आरसीएच कार्यकर्ता एवं होप संस्था के संयुक्त तत्वावधान में मातृ शिशु स्वास्थ एवं पोषण माह के तहत विटामिन ए की खुराक लूथरन एजुकेशनल एकेडमी, ज्ञान दीप प्ले स्कूल, संत अन्ना स्कूल में कार्यक्रम आयोजित की गयी. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को विटामिन […]

फोटो- एलडीजीए – 7 बच्चे को दवा खिलाती मनोरमा एक्का. लोहरदगा. आरसीएच कार्यकर्ता एवं होप संस्था के संयुक्त तत्वावधान में मातृ शिशु स्वास्थ एवं पोषण माह के तहत विटामिन ए की खुराक लूथरन एजुकेशनल एकेडमी, ज्ञान दीप प्ले स्कूल, संत अन्ना स्कूल में कार्यक्रम आयोजित की गयी. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को विटामिन ए की खुराक पहुंचाना है. ये सभी सरकारी अस्पताल में उपलब्ध है. बावजूद भी जागरूकता के अभाव में बच्चों को नहीं दिया जा रहा है. इसी उद्देश्य से आरसीएच एवं होप संस्था ने कार्यक्रम आयोजित किया, ताकि लोगों में जागरूकता आये और सभी बच्चों को विटामिन ए की दवा उपलब्ध हो सके. जिससे कोई बच्चा छूट न जाये. मौके पर आरसीएच पदाधिकारी डॉ एरोन तिग्गा, होप संस्था की मनोरमा एक्का ने बच्चों एवं शिक्षकों को विटामिन ए दवा के बारे में जानकारी दी. बताया गया कि पांच वर्ष के कम के बच्चों को दवा आवश्यक है. तीनों स्कूलों में कार्यक्रम आयोजन के बाद सिविल सर्जन बेरोन तिर्की से मिल कर जानकारी दी गयी. यह कार्यक्रम अन्य स्कूलों में भी चलाया जायेगा. संस्था द्वारा इसके पूर्व आंगनबाड़ी केंद्रों में जानकारी दी गयी है. मौके पर आरसीएच सदस्य संगीता साहू, होप के अरविंद वर्मा, मनोरमा मिंज, उज्जवल कुशवाहा, ज्योति बाखला, रेखा पन्ना आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >