लोहरदगा. जिले में मॉनसून की बारिश शुरू होने से गरर्मी से राहत मिली है. गरमी के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया था. बारिश नहीं होने से किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरे देखी जा रही थी. बारिश होने के बाद अब किसान खेती के काम में लग गये हैं. किसानों का कहना है कि चूंकि यहां की खेती पूरी तरह वर्षा ऋतु पर ही निर्भर है.
इसलिए समय का सदुपयोग करना जरूरी है. सिंचाई की सुविधा नहीं होने के कारण किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इधर रूक-रूक कर हो रही वर्षा से खेती के काम में तेजी आ गयी है. मौसम सुहाना हो गया है.
