खुलेआम होती है शराब की बिक्री

भंडरा/लोहरदगा. भंडरा में खुलेआम शराब की बिक्री से युवा वर्ग नशाखोरी की चपेट में आ रहा है. देसी एवं विदेशी अंगरेजी शराब की बिक्री खुले आम चौक चौराहों, पान की दुकान, किराना दुकानों में की जा रही है. ग्रामीण क्षेत्र के चौक-चौराहों में खुलेआम शराब की बिक्री से युवाओं को सहजता से शराब मिल रहा […]

भंडरा/लोहरदगा. भंडरा में खुलेआम शराब की बिक्री से युवा वर्ग नशाखोरी की चपेट में आ रहा है. देसी एवं विदेशी अंगरेजी शराब की बिक्री खुले आम चौक चौराहों, पान की दुकान, किराना दुकानों में की जा रही है. ग्रामीण क्षेत्र के चौक-चौराहों में खुलेआम शराब की बिक्री से युवाओं को सहजता से शराब मिल रहा है.

भंडरा क्षेत्र के साप्ताहिक बाजारों में सड़क किनारे महुआ शराब एवं हाडि़या बेचा जा रहा है. उत्पाद विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती है. सड़क चलते लोग शराब का उपयोग करते हैं. शराब के नशे में वाहन चलाते लोगों को देखा जा सकता है. वाहन दुर्घटना में अधिकांश संख्या शराबियों की होती है. भंडरा में थाना चौक में एक शराब का लाइसेंसी दुकान है. परंतु पूरे थाना क्षेत्र में शराब की बिक्री बगैर लाइसेंस दुकानदारों द्वारा की जाती है. नशा उन्मूलन के लिए गांव -गांव में चलाया गया, अभियान असफल साबित हुआ. ग्रामीणों का कहना है कि नशा उन्मूलन के लिए चलाया गया अभियान को प्रशासनिक सहयोग नहीं मिलने के कारण असफल हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >