लोहरदगा : लोहरदगा के अपर बाजार स्थित मंगलम ज्वेलर्स में छह अपराधियों ने सरेशाम घुस कर आलमीरा में रखे लाखों रुपये के जेवरात ले गये. अपराधी दो बाइक से आये थे. सभी अपराधियों के पास हथियार थे. दुकानदार सुमित वर्मन व सुशांत वर्मन दोनों भाई दुकान में बैठे थे.
अपराधियों ने दुकान मालिकों पर हथियार सटा दिया. इसके बाद दुकान से सारे जेवरात लूट कर फरार हो रहे थे. अपराधी हथियार का भय दिखा कर भागने में सफल रहे.
