36 प्रशिक्षुओं को मिला रोजगार, श्रम अधीक्षक ने बांटे प्रमाण पत्र

36 प्रशिक्षुओं को मिला रोजगार, श्रम अधीक्षक ने बांटे प्रमाण पत्र

लोहरदगा. एक्सेल डेटा सर्विसेज (इडीएस) रोजगार योजना के तहत संचालित सैंपलिंग टेलर कोर्स के आठवें बैच के 30 प्रशिक्षुओं के लिए बुधवार को प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित श्रम अधीक्षक ने सभी सफल प्रशिक्षुओं को उनके बेहतर करियर और उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया. प्रशिक्षण की सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस बैच के 36 प्रशिक्षुओं को लोहरदगा स्थित एसकेएफ निर्माता कंपनी में नियुक्ति मिली है. कार्यक्रम में उपस्थित इन चयनित प्रशिक्षुओं ने अपने कार्यस्थल के अनुभवों को साझा किया. वहीं, स्वरोजगार अपनाने वाले कई अन्य प्रशिक्षुओं ने भी बताया कि वे घर पर ही सिलाई कार्य कर आत्मनिर्भर बन रहे हैं और आर्थिक रूप से सफल हैं. मौके पर श्रम अधीक्षक कार्यालय की टीम ने सभी को प्रमाण पत्र सौंपे. प्रोजेक्ट मैनेजर अविजित रॉय ने प्रशिक्षण की बारीकियों और रोजगार के अवसरों पर जानकारी दी. कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लस्टर कोऑर्डिनेटर ममता कुमारी, रिशु साहू, मोहजमीन परवीन और ज्योति कुमारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा. उपायुक्त ने इवीएम-वेयरहाउस का किया निरीक्षण

लोहरदगा़ उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ ताराचंद ने इवीएम-वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया. इस अवसर पर राजनीतिक दलों के साथ हुई बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) कार्यक्रम में अपना सहयोग देने की अपील की. उपायुक्त ने कहा कि एसआइआर में सहयोग के लिए अपने-अपने बूथ लेवल एजेंट की सूची उपलब्ध करा दें. ताकि उन्हें प्रशिक्षण दिया जा सके. जिन मतदाताओं की मैपिंग नहीं हुई है उनकी मैपिंग करायें. घर-घर स्टिकर लगाये जाने का भी कार्य जल्द प्रारंभ होगा. जिसमें आपका सहयोग अपेक्षित है. सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से जिला में निर्वाचन से संबंधित कार्यों में आवश्यक रूप से सहयोग की अपील की गयी. बैठक में अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रमोद दास, अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार व विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >