कुड़ू कप फुटबॉल की तैयारी तेज, 25 सितंबर से भिड़ेंगी 32 टीमें; विजेता को 75 हजार का इनाम

25 सितंबर से शुरू हो रही 21वीं कुड़ू कप फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए तैयारियां तेज. 32 टीमें लेंगी हिस्सा, विजेता को मिलेगा 75 हजार का नकद पुरस्कार. जानें पूरी जानकारी.

कुड़ू. संत विनोबा भावे खेल मैदान, टाटी-कुड़ू में 21वें कुड़ू कप इनामी फुटबॉल प्रतियोगिता की तैयारियां तेज हो गयी हैं. प्रतियोगिता का शुभारंभ 25 सितंबर को होगा. विजेता टीम को 75 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया जायेगा.

सोमवार को विनोबा भावे मिनी खेल मैदान में आयोजन समिति की समीक्षा बैठक हुई. इसमें प्रतियोगिता के सफल संचालन को लेकर चर्चा की गयी. आयोजन को व्यवस्थित तरीके से कराने के लिए अलग-अलग दल गठित कर सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गयी.

32 टीमें लेंगी हिस्सा

आयोजन समिति के लाल विकास नाथ शाहदेव ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 32 टीमें हिस्सा लेंगी. इसमें कुड़ू प्रखंड और लोहरदगा जिले के विभिन्न प्रखंडों की टीमों के अलावा राज्य के अलग-अलग जिलों से आने वाली टीमें भी शामिल होंगी. प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में उत्साह है.

सफल आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी करने पर जोर

बैठक में आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गयी और सभी सदस्यों को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन समय पर करने का निर्देश दिया गया. आयोजन समिति प्रतियोगिता के सफल संचालन को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit kumar raj kuru

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >