::::: बूथों के लिए रवाना किये गये मतदानकर्मी

फोटो- एलडीजीए-29 मतदान सामग्री लेने के लिए पहुंचे मतदानकर्मी.लोहरदगा. विधानसभा चुनाव को लेकर लोहरदगा में प्रचार खत्म हो गया. अब उम्मीदवार लोगों से व्यक्तिगत संपर्क कर वोट मांग रहे हैं. चुनावी शोर थम जाने के बाद कार्यकर्ता बूथों की ओर अपना ध्यान लगा रहे हैं. जिला प्रशासन जहां शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में चुनाव […]

फोटो- एलडीजीए-29 मतदान सामग्री लेने के लिए पहुंचे मतदानकर्मी.लोहरदगा. विधानसभा चुनाव को लेकर लोहरदगा में प्रचार खत्म हो गया. अब उम्मीदवार लोगों से व्यक्तिगत संपर्क कर वोट मांग रहे हैं. चुनावी शोर थम जाने के बाद कार्यकर्ता बूथों की ओर अपना ध्यान लगा रहे हैं. जिला प्रशासन जहां शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न कराने के लिए तैयारियां पूरी कर चुका है. वहीं पुलिस प्रशासन के द्वारा पूरे इलाके में सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किये गये हैं. मतदानकर्मियों को मतदान सामग्री देकर उन्हें बूथों में भेजा जा रहा है. समाहरणालय मैदान में मतदानकर्मियों का मेला लगा हुआ है. लोकतंत्र के इस महापर्व में हर ओर उत्साह देखा जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >