कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार किया

लोहरदगा. प्रदेश कांग्रेस के मीडिया संयोजक शमशेर आलम ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह विधानसभा प्रत्याशी सुखदेव भगत के पक्ष में शहर के अमला टोली, सोमवार बाजार, थाना टोली, कुरैशी मुहल्ला, इसलाम नगर आदि क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने लोगों को हाथ छाप में वोट देकर भारी मतों से विजय बनाने की अपील की. […]

लोहरदगा. प्रदेश कांग्रेस के मीडिया संयोजक शमशेर आलम ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह विधानसभा प्रत्याशी सुखदेव भगत के पक्ष में शहर के अमला टोली, सोमवार बाजार, थाना टोली, कुरैशी मुहल्ला, इसलाम नगर आदि क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने लोगों को हाथ छाप में वोट देकर भारी मतों से विजय बनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि श्री भगत युवा, कर्मठ, जुझारु एवं जनहित में विधानसभा में अपने दम पर जनकल्याण कारी कानून बनवाने एवं धरातल में उतारनेवाले नेता है. उन्होंने कहा कि लोहरदगा के पुत्र श्री भगत को कांग्रेस पार्टी ने बड़ा सम्मान दिया है और अब लोहरदगा की जनता की बारी है कि यहां के जनता सुखदेव भगत को किस रुप में देखना चाहती है. हमें पूर्ण विश्वास है कि यहां की जनता उन्हें पूर्ण बहुमत से विजयी बनायेगी. मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >