लोहरदगा : इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के जूनियर विंग के तत्वावधान में मतदान जागरूकता रैली सोसाइटी सचिव डॉ आइलिन की अध्यक्षता में निकाली गयी. यतिराज डिवाइन स्पार्क पब्लिक स्कूल सेरेंगहातू व डिवाइन स्पार्क पब्लिक स्कूल लोहरदगा के छात्र-छात्राओं ने रैली में भाग लिया.
रैली डिवाइन स्पार्क पब्लिक स्कूल से शुरू होकर एमजी रोड, वीर शिवाजी चौक, पावरगंज, सोमवार बाजार, बगड़ू मोड़ होते हुए वापस स्कूल पहुंची. मौके पर बच्चों ने पापा-मम्मी वोट दो, चाचा-चाची वोट दो, नाना-नानी वोट दो, भइया-दीदी-भाभी वोट दो, 25 नवंबर को वोट दो, वोट देना आपका अधिकार है, इससे मत चुको आदि नारे लगाये.
मौके पर डॉ आइलिन ने बच्चों को अपने-अपने परिवार में और पड़ोस के परिवार से वोट देने की अपील की. रैली में बीके बालाजिनप्पा, चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव रितेश कुमार, मलय दता लालू, आलोक कुमार, मंजु साहू, आनंद मिंज, मृत्युंजय मधुप, अंजु सिंह, प्रियंका साहू सहित कई लोग शामिल थे.
