झाविमो ने की नुक्कड़ सभा

लोहरदगा. झारखंड विकास मोरचा के कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न जगहों पर नुक्कड़ कार्यक्रम का आयोजन किया. मौके पर प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि लोहरदगा विस क्षेत्र को झंडा, पोस्टर से पाट दिया गया है. गली-गली में कार्यालय खोले गये है. उसी कार्यालयों से वोट की खरीद बिक्री होती है. चुनाव के समय इन […]

लोहरदगा. झारखंड विकास मोरचा के कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न जगहों पर नुक्कड़ कार्यक्रम का आयोजन किया. मौके पर प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि लोहरदगा विस क्षेत्र को झंडा, पोस्टर से पाट दिया गया है. गली-गली में कार्यालय खोले गये है. उसी कार्यालयों से वोट की खरीद बिक्री होती है. चुनाव के समय इन कार्यालयों की जरूरत क्या है. आज कांग्रेस व आजसू के लोग फिर से वोट का ठेका लेकर गांव-गांव, मुहल्ले-मुहल्ले जा रहे हैं. इनके विधायिकी काल में कोई काम नहीं हुआ. आप लोग अपना वोट जेवीएम को दे. मौके पर मोहिबुल्लाह अंसारी, मोंटी खान, मनोज मिश्रा, प्रिती कुमारी, राधा देवी, सरिता कुमारी, मुरारी महतो, फूल कुमारी, संजय साहू, अंजु कुमारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >