लोहरदगा में 16 सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मानित

लोहरदगा में 16 सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मानित

लोहरदगा़ राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (झारखंड) की जिला इकाई द्वारा 2 चुन्नीलाल उच्च विद्यालय के सभागार में शिक्षक विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन डीईओ, एसडीइओ, बीइइओ, बलदेव साहू कॉलेज के प्राचार्य और आरएसएस के विभाग सह संघचालक शिवशंकर सिंह व रामचंद्र उरांव ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया. समारोह में अनुग्रह कुमार, मो मुमताज अहमद, सलोमी लकड़ा, अनिता कुमारी सहित 16 सेवानिवृत्त शिक्षकों को अंगवस्त्र, अभिनंदन पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया. इस मौके पर डीइओ ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को पावना स्वीकृतादेश भी प्रदान किया. सलोमी लकड़ा ने इसे अविस्मरणीय बताया, जबकि मो मुमताज ने हमेशा शिक्षक समाज के साथ खड़े रहने की बात कही. बीइइओ राजीव रंजन ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद शिक्षकों का कार्यक्षेत्र और बढ़ जाता है. शिक्षक अनुग्रह कुमार ने वर्ष 1994 के अपने दुर्गम क्षेत्र के अनुभवों को साझा करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में आये बदलावों को रेखांकित किया. एसडीइओ ने शिक्षकों को सर्वोपरि बताया. कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक विजय कुमार झा, श्रवण कुमार, सुमन दास, सुदामा सिंह, रामकुमार वर्मा, प्रतिमा कुमारी, शंभु शर्मा, विजय दास, मिथिलेश कुमार, एनामुल हक, तौहिद अहमद, मुश्ताक अहमद, सत्यजीत देवघरिया व अरुण राम सहित कई शिक्षक सक्रिय रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >