गुणवत्तापूर्ण कार्य न होने पर ग्रामीणों ने कार्य बंद कराया

भंडरा-लोहरदगा : भंडरा प्रखंड में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड क योजना के तहत तेतरपोका से खारुमाटू तक सात किमी सड क निर्माण योजना में खारुमाटू एवं कुम्हरिया अंबाटोली के ग्रामीणों ने काम को बंद करवा दिया है. ग्रामीणों का आरोप है कि सड क निर्माण में गुणवत्ता का पालन नहीं किया जा रहा है. एनबीसीसी के […]

भंडरा-लोहरदगा : भंडरा प्रखंड में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड क योजना के तहत तेतरपोका से खारुमाटू तक सात किमी सड क निर्माण योजना में खारुमाटू एवं कुम्हरिया अंबाटोली के ग्रामीणों ने काम को बंद करवा दिया है.
ग्रामीणों का आरोप है कि सड क निर्माण में गुणवत्ता का पालन नहीं किया जा रहा है. एनबीसीसी के तकनीकी पदाधिकारियों द्वारा गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं करवाया जाता है. इस सड क निर्माण योजना में गुणवत्ता पूर्ण काम नहीं कराने का आरोप तेतरपोका गांव के ग्रामीणों ने भी लगाया था.
जिप सदस्य सामिल उरांव के नेतृत्व में ग्रामीण काम को गुणवत्ता युक्त करवाने की मांग कर रहे हैं. सड क निर्माण योजना का निरीक्षण उपायुक्त ने किया है एवं गुणवत्तापूर्ण काम कराने का आदेश दिया है, परंतु ठेकेदार धनपति सिंह ने कार्य की गुणवत्ता में सुधार नहीं कर दूसरा किनारा खारुमाटू के तरफ से काम करवाया रहा है. खारुमाटू एवं कुम्हरिया अंबाटोली के ग्रामीण भी कार्य में गुणवत्ता का पालन करने की मांग कर रहे हैं.
हो रहा घटिया सामग्री का प्रयोग : कुम्हरिया अंबाटोली का ग्रामीण खुर्शीद अंसारी, चंदर उरांव, बुरुंगा उरांव, दुला उरांव, अमीर अंसारी, सुधराम उरांव, जम्हीर अंसारी सहित अन्य ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि सड क निर्माण के लिए प्रयोग किया जा रहा पत्थर घटिया क्वालिटी का, पत्थर का साइज दुगुना, तिगुना बडा है. गुणवत्ता युक्त पत्थर एवं मानक साइज का प्रयोग करने ही सड क का काम करने दिया जायेगा.
जांच की जायेगी : एनबीसीसी का यूनिट हेड सुधाकर लंगडे ने बताया कि सड क निर्माण में गुणवत्ता का पालन करवाया जायेगा. कल सड क में गिराये गये पत्थर का साइज एवं गुणवत्ता का जांच किया जायेगा. गुणवत्तापूर्ण काम करने का निर्देश ठेकेदारों को दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >