लोहरदगा. उपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक समाहरणालय सभागार में हुई. बैठक में सबसे पहले कृषि विभाग की योजनाओं की समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने आत्मा व कृषि कार्यालय की स्थापना, बीटीएम/एटीएम के रिक्त पदों की पूर्ति, खरीफ व रबी मौसम में बीज वितरण की स्थिति पर चर्चा की. बिरसा फसल विस्तार योजना, किसान समृद्धि योजना, एग्रीक्लिनिक, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, कृषि प्रयोगशाला और टपक सिंचाई योजना का भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया गया. साथ ही मिलेट मिशन का अधिक प्रचार-प्रसार कर किसानों को जोड़ने पर जोर दिया गया. पीएम किसान सम्मान निधि लाभुकों को केसीसी का लाभ देने और कृषक पाठशाला कुडू की घेराबंदी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. उद्यान पदाधिकारी को नये समाहरणालय भवन को अर्बन फार्मिंग के तहत विकसित करने का निर्देश दिया गया. मधुमक्खी पालन से जुड़े उत्पादकों के उत्पादन की समीक्षा भी की गयी. पशुपालन विभाग को नियमित पशु चिकित्सा शिविर आयोजित करने, सीएम पशुधन योजना अंतर्गत पशु शेड निर्माण पूर्ण कराने और टोल-फ्री नंबर 1962 का प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया. गव्य विकास विभाग को कुडू के जीमा में डेयरी प्रोडक्शन यूनिट प्रारंभ कराने का निर्देश दिया गया. सहकारिता विभाग के अंतर्गत लैम्प्स के कंप्यूट्राईजेशन, बीज वितरण, खाद लाइसेंस, गोदाम क्षमता और 2500 एमटी क्षमता वाले गोदाम के लिए भूमि उपलब्ध कराने की समीक्षा की गयी. मत्स्य एवं भूमि संरक्षण विभाग की योजनाओं पर भी चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिये गये.
कुडू प्रखंड में डेयरी प्रोडक्शन यूनिट प्रारंभ करायें : डीसी
कुडू प्रखंड में डेयरी प्रोडक्शन यूनिट प्रारंभ करायें : डीसी
