किस्को. जिला विधिक सेवा प्राधिकार लोहरदगा के अध्यक्ष राजकमल मिश्रा एवं सचिव मनोरंजन कुमार के दिशा निर्देशन में बगरू पंचायत के ग्राम बांडी में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन पीएलभी शाहिद हुसैन, कलिंदर उरांव, निशा कुमारी के द्वारा आयोजन किया गया. जिसमें बाल श्रम डायन प्रथा मोटर दुर्घटना भूमि साक्षरता एवं सरकारी जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी. मौके पर दो मई को प्रखंड किस्को में मेगा विधिक सशक्तीकरण कैंप सह पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम के संबंध में लोगों को जानकारी दी गयी.
विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया
विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया
