सेन्हा. लोहरदगा भंडरा मुख्य पथ पर सेन्हा थाना क्षेत्र सेरेंगहातु और सीठीयो के बीच अपना होटल के समीप अज्ञात वाहन के धक्के से एक अज्ञात वृद्ध व्यक्ति घायल हो गया था. जिसे ग्रामीणों ने इलाज के लिये सदर अस्पताल लोहरदगा में भर्ती कराया गया. घायल वृद्ध व्यक्ति का जांचोपरांत चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया. इस संदर्भ में सेन्हा थाना प्रभारी नीरज झा ने कि वृद्ध व्यक्ति अज्ञात वाहन के धक्का से घायल अवस्था मे सेरेंगहातु और सीठीयो के बीच स्थित अपना होटल के समीप पड़ा हुआ था. ग्रामीणों ने इलाज के लिये सदर अस्पताल पंहुचाया. जहां इलाज के दौरान वृद्ध का मृत्यु हो गयी. समाचार लिखे जाने तक वृद्ध का पहचान नहीं हो पायी थी.
घायल अज्ञात वृद्ध की इलाज के दौरान मौत
घायल अज्ञात वृद्ध की इलाज के दौरान मौत
