भुगतान न होने पर अनिश्चितकालीन ताला बंद किया जायेगा कॉल सेंटर में

लोहरदगा. ममता वाहन ऑनर समिति ने ममता वाहन की राशि भुगतान न होने पर कॉल संेटर बंद करने से संबंधित उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है. सौंपे ज्ञापन में ऑनर समिति ने कहा है कि गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए स्वास्थ्य केंद्र तक सुरक्षित ले जाने एवं ले आने के लिए ममता वाहन उपलब्ध […]

लोहरदगा. ममता वाहन ऑनर समिति ने ममता वाहन की राशि भुगतान न होने पर कॉल संेटर बंद करने से संबंधित उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है. सौंपे ज्ञापन में ऑनर समिति ने कहा है कि गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए स्वास्थ्य केंद्र तक सुरक्षित ले जाने एवं ले आने के लिए ममता वाहन उपलब्ध कराया जाता है. वाहन में टूट-फुट सहित अन्य खर्च ऑनर को झेलना पड़ता है. ममता वाहन का एग्रीमेंट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में होता है. जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहरदगा से ही भुगतान की व्यवस्था की गयी है, लेकिन माह जून 2014 से ममता वाहन की राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है. समिति द्वारा सीएस से समस्या रखने पर सिर्फ आश्वासन ही मिलता है जिसके कारण वाहन मालिकों पर आर्थ्िाक बोझ पड़ रहा है. यदि ममता वाहन का भुगतान दस सितंबर तक नहीं किया जाता तो ऐसी स्थिति में 12 सितंबर से कॉल संेटर में अनिश्चितकालीन ताला बंद कर दिया जायेगा. समिति द्वारा सौंपे ज्ञापन में दो दर्जन से अधिक ममता वाहन ऑनरों का हस्ताक्षर शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >