सेन्हा-लोहरदगा. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर 26 अगस्त को आजसू पार्टी का एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन घाघरा हाई स्कूल मैदान में रखा गया है. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरे प्रखंड में सभी बूथों से दस-दस कार्यकर्ताओं को शामिल करने के लिए लाल विरेंद्र नाथ शाहदेव एवं राम नंदन साहू की अगुवाई में कार्यकर्ताओं से मिल कर बूथ कमेटी बनाते हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने का अनुरोध किया है. कार्यक्रम में मुख्य रुप से पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो एवं विधायक कमल किशोर भगत, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, आजसू प्रवक्ता देवशरण भगत एवं अशोक उरांव उपस्थित रहेंगे. प्रखंड भ्रमण के मौके पर दशरथ महतो, हरीश महतो, सरफराज, सुनिल उरांव आदि शामिल थे.
कार्यकर्त्ता सम्मेलन 26 को
सेन्हा-लोहरदगा. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर 26 अगस्त को आजसू पार्टी का एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन घाघरा हाई स्कूल मैदान में रखा गया है. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरे प्रखंड में सभी बूथों से दस-दस कार्यकर्ताओं को शामिल करने के लिए लाल विरेंद्र नाथ शाहदेव एवं राम नंदन साहू की अगुवाई में कार्यकर्ताओं […]
