ओके :3:::: मछली पालन को बढ़ावा

फोटो- एलडीजीए- 10 मछली जीरा डालते लोग.लोहरदगा. हिंडालको कंपनी ग्रामीणों की आर्थिक उन्नति के लिए मत्स्य पालन का प्रशिक्षण दिला कर युवाओं के बीच मछली पालन को बढ़ावा दे रही है. मत्स्य पालन विभाग से 1 करोड़ 50 लाख मछली का बीज पाखर, रिचुधुटा, सेरेंगदाग एवं बगडू खनन क्षेत्रों के तालाबों में डाला गया. डाले […]

फोटो- एलडीजीए- 10 मछली जीरा डालते लोग.लोहरदगा. हिंडालको कंपनी ग्रामीणों की आर्थिक उन्नति के लिए मत्स्य पालन का प्रशिक्षण दिला कर युवाओं के बीच मछली पालन को बढ़ावा दे रही है. मत्स्य पालन विभाग से 1 करोड़ 50 लाख मछली का बीज पाखर, रिचुधुटा, सेरेंगदाग एवं बगडू खनन क्षेत्रों के तालाबों में डाला गया. डाले गये मछली की देखभाल की जिम्मेवारी युवा मंडल एवं महिला मंडलों को सौंपा गया. मछली जीरा डालने के पश्चात एसएस कुजूर ने मछली के चारे एवं उसकी देखरेख की जानकारी ग्रामीणों को दी. मौके पर उन्हांेने बताया कि कंपनी द्वारा मछली पालन के लिए लाभुकों को बीज नि:शुल्क दिया जा रहा है. जिसका लाभ ग्रामीण लेकर आर्थिक उन्नति कर सकते हैं. मौके पर भाष्कर सिन्हा, ओम प्रकाश झा, ए अन्नबरासु सहित ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >