कैरो-लोहरदगा. 24 अगस्त को कैरो प्रखंड परिसर में जनता दरबार का आयोजन होगा. बीडीओ सीमा दीपिका टोप्पो ने प्रखंड स्तरीय सभी विभागों को जनता दरबार में स्टॉल लगा कर आम लोगों को सुविधा देने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा है कि बैंक, स्वास्थ्य विभाग, मनरेगा, दाखिल खारिज, सहकारिता सहित अन्य विभागों द्वारा शिविर लगाने से जनता दरबार में ही समस्याओं का समाधान तत्काल हो जाता है. उन्होंने आम लोगों से आह्वान किया है कि जनता दरबार में उपस्थित होकर बैंकों से संबंधित, दाखिल खारिज से संबंधित, विधवा एवं वृद्धा पेंशन से संबंधित लोग उपस्थित हों तथा अपना कार्य तत्काल करायें. जनता दरबार में उपायुक्त सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे.
कैरो में जनता दरबार 24 को
कैरो-लोहरदगा. 24 अगस्त को कैरो प्रखंड परिसर में जनता दरबार का आयोजन होगा. बीडीओ सीमा दीपिका टोप्पो ने प्रखंड स्तरीय सभी विभागों को जनता दरबार में स्टॉल लगा कर आम लोगों को सुविधा देने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा है कि बैंक, स्वास्थ्य विभाग, मनरेगा, दाखिल खारिज, सहकारिता सहित अन्य विभागों द्वारा शिविर लगाने […]
