ओके :::: शहीदो को सम्मान देने के प्रति आजसू कटिबद्ध: विधायक

फोटो- एलडीजीए- 9 ग्रामीणों के साथ बैठक करते विधायक.लोहरदगा. विधायक कमल किशोर भगत कि स्को प्रखंड क्षेत्र के दरंगा टोली, खडि़या टोली, होंदगा, जनवल, किस्को में बैठक कर समस्याओं से रू-ब-रू हुए. कहा कि राष्ट्रीय पार्टियां क्षेत्र को विकास नहीं करने दिया. आजादी के इतने दिनों बाद तक कांग्रेस पार्टी की सरकार रही. कांग्रेसियों द्वारा […]

फोटो- एलडीजीए- 9 ग्रामीणों के साथ बैठक करते विधायक.लोहरदगा. विधायक कमल किशोर भगत कि स्को प्रखंड क्षेत्र के दरंगा टोली, खडि़या टोली, होंदगा, जनवल, किस्को में बैठक कर समस्याओं से रू-ब-रू हुए. कहा कि राष्ट्रीय पार्टियां क्षेत्र को विकास नहीं करने दिया. आजादी के इतने दिनों बाद तक कांग्रेस पार्टी की सरकार रही. कांग्रेसियों द्वारा क्षेत्र के लोगों को बरगला कर अपना वोट बैंक बनाने के अलावा विकास कार्य दिखाई नहीं पड़ा. क्षेत्र में समस्याओं का अंबार है, लेकिन इसके प्रति जनप्रतिनिधि उदासीन बने रहे. नतीजा क्षेत्र का विकास नहीं हो सका. मैं जब से विधायक बना हूं क्षेत्र का विकास के प्रति गंभीर हुआ हूं. विधायक ने कहा कि शिक्षा, हरियाली और विकास की घोषणा के आधार पर क्षेत्र में विकास काम किया जा रहा है. आजसू पार्टी शहीदों को सम्मान देने के प्रति कटिबद्ध है. उन्होंने कहा कि 23 अगस्त को किस्को चौक में वीर बुधु भगत की प्रतिमा का अनावरण कर सम्मान देने का काम किया जायेगा. इसके लिए क्षेत्र के सभी लोगों को किस्क ो चौक पहुंचना है. मौके पर सूरज अग्रवाल, लाल गुडू, अंजू देवी, अनिता साहू, सतीश उरांव, विरेंद्र उरांव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >