केंचुआ खाद किट का वितरण

लोहरदगा : किस्को कृषि विज्ञान केंद्र में ट्राइबल सब प्लान योजना के तहत वर्मी बेड केंचुआ खाद कीट का वितरण एंव केंचुआ खाद तैयार करने का विधि बतायी गयी. मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक डॉ हेमंत कुमार पांडेय एवं वैज्ञानिक डॉक्टर एलिस्मा खाखा के द्वारा 30 किसानों के बीच निःशुल्क वर्मी बेड […]

लोहरदगा : किस्को कृषि विज्ञान केंद्र में ट्राइबल सब प्लान योजना के तहत वर्मी बेड केंचुआ खाद कीट का वितरण एंव केंचुआ खाद तैयार करने का विधि बतायी गयी. मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक डॉ हेमंत कुमार पांडेय एवं वैज्ञानिक डॉक्टर एलिस्मा खाखा के द्वारा 30 किसानों के बीच निःशुल्क वर्मी बेड का वितरण किया गया.

मौके पर डॉ हेमंत कुमार पांडेय ने कहा कि जैविक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वर्मी बेड का वितरण किया जा रहा है. साथ ही किसानों को केंचुआ खाद तैयार करने का विधि बताया कि केंचुआ खाद शून्य लागत में बनाकर बेहतर आमदनी कमाया जा सकता है. इसका विधि बहुत ही आसान है जिसे कोई भी किसान बना सकता है. मौके पर केवीके के मदन मोहन, बगवानी मित्र नईम अंसारी, नजरुल हसन विनोद उरांव, महेंद्र कुमार व किसान आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >