विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की

लोहरदगा : ग्रेटर त्रिवेणी पब्लिक स्कूल में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को कार्यक्रम आयोजित कर विदाई दी गयी. इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन प्रवीण कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामना देते हुए कहा कि आप सभी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लोहरदगा की पहचान बनें. उन्होंने कहा कि सफल […]

लोहरदगा : ग्रेटर त्रिवेणी पब्लिक स्कूल में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को कार्यक्रम आयोजित कर विदाई दी गयी. इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन प्रवीण कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामना देते हुए कहा कि आप सभी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लोहरदगा की पहचान बनें.

उन्होंने कहा कि सफल व्यक्ति वही समझा जाता है जो अपने माता-पिता, गुरुजन और बड़ों द्वारा बताये गये मार्ग पर चल कर देश और समाज के लिए कुछ कर गुजरते हैं और अपना अमिट छाप छोड़ जाते हैं. विद्यार्थियों ने भी विद्यालय में बिताये क्षणों को याद कर शिक्षकों और बड़ों के प्रति आदर का भाव बनाये रखने की बात कही. इस अवसर पर प्राचार्या, उप प्राचार्य सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >